भजन एवं शांति पाठ की सूचना
अत्यंत दुःख एवं भारी मन के साथ सूचित किया जाता है कि हमारी पूजनीय गुरु माँ देवी राज रानी जी के ब्रह्मलीन होने उपरांत उनकी पावन स्मृति में भजन एवं शांति पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं, भक्तों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गुरु माँ को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करें।
दिनांक : 08 जून 2026 (सोमवार)
कार्यक्रम विवरण :
• भजन : सुबह 10:00 बजे से
• शांति पाठ : सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
भजन गायन :
महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा।
स्थान :
राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर
बस्ती शेख रोड, जालंधर
गुरु माँ के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन