You are currently viewing डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पत्रकारों की पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह के साथ अहम बैठक

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पत्रकारों की पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह के साथ अहम बैठक

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पत्रकारों की पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह के साथ अहम बैठक

जालंधर (ज्योति बब्बर): डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पत्रकारों ने आज जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह के साथ एक विशेष बैठक की। इस दौरान शहर की कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, सामाजिक विवादों और जिम्मेदार पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह ने मीडिया और पुलिस के बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया तथा कहा कि समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस और मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस मौके पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पत्रकारों की ओर से फूलों का गुलदस्ता भेंट कर पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया के पत्रकार निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ जालंधर में होने वाले अपराधों एवं विभिन्न घटनाओं की गंभीरता से पड़ताल कर सही और तथ्यात्मक जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी मीडिया और पुलिस के बीच इसी तरह का सकारात्मक सहयोग बना रहेगा।

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुलिस प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा सत्य, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते रहेंगे।

इस अवसर पर अमन बग्गा, अजीत सिंह बुलंद, जसविंदर सिंह आजाद एवं प्रदीप वर्मा ने पुलिस कमिश्नर को आश्वस्त किया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन लंबे समय से प्रशासन के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करती आ रही है। जब-जब प्रशासन या समाज को आवश्यकता पड़ी, डीएमए ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है और भविष्य में भी यह सहयोग लगातार जारी रहेगा।

वहीं अमरप्रीत सिंह, धर्मेंद्र सोंधी, केवल कृष्ण, जतिन बब्बर, अंकित भास्कर एवं संदीप वर्मा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान डीएमए के पत्रकारों ने जिला प्रशासन, पुलिस और समाज का हर स्तर पर सहयोग किया था। इसके अलावा पंजाब में आई बाढ़ के दौरान संस्था द्वारा कई गांवों में राहत सेवा अभियान चलाकर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, कंबल और दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित कर भी समाज सेवा का कार्य किया गया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी Digital Media Association (DMA) प्रशासन और समाज के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

 

About The Author

Leave a Reply