जालंधर में कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत के कार्यालय में मुख्यमंत्री ‘माँवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पात्र महिलाओं के आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। इस दौरान संजीव भगत लोगों की सहायता करते हुए योजना के फॉर्म भरवा रहे हैं।

कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग योजना का लाभ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं कार्यालय में योजना से संबंधित जानकारी और प्रचार सामग्री भी प्रदर्शित की गई है, ताकि लोगों को योजना की पूरी जानकारी मिल सके।