नशे को बोलो ना….कपूरथला जेल में भारत नशा मुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
कपूरथला: नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने एवं नशे की लत छोडक़र सही जिंदगी जीने के उद्देश्य के साथ केंद्रीय जेल, कपूरथला में भारत नशा मुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सुपरिंटेंडेंट श्यामल ज्योति, एडिशनल सुपरिंटेंडेंट भूपिंदर सिंह, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट प्रभजोत सिंह और एडिशनल सुपरिंटेंडेंट धीरज कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। सभी ने कैदियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया और बताया कि नशा वो कलंक है जो एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार के विनाश की वजह बनता है। नशे की लत से दूरकर स्वस्थ परिवार की दिशा में काम करते हुए स्वस्थ समाज का सृजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की दलदल में रखा पहला कदम उत्साह से रखा जाता है लेकिन यह उत्साह जिंदगी का सर्वनाश कर देता है इसलिए युवावस्था ंमें ही इस कलंक के खिलाफ दृढ़ निश्चय से आवाज उठानी चाहिए ताकि सभ्य समाज का सृजन हो सके। अपराध की दुनिया में प्रवेश की पहली सीढ़ी नशा ही है। कार्यक्रम के दौरान नशे के खिलाप स्किट भी की गई।