JPB NEWS 24

Headlines

राज कुमार मदान ने नवनियुक्त चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जगतार सिंह संघेड़ा का किया सम्मान

राज कुमार मदान ने नवनियुक्त चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जगतार सिंह संघेड़ा का किया सम्मान
जालंधर (जतिन बब्बर) : आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता राज कुमार मदान आज जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा के कार्यालय पहुंचे और वहां पहुंच उन्हें चेयरमैन बनने पर बधाई दी और फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित भी किया।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं


इस अवसर पर आप नेता श्री मदान ने जगतार सिंह संघेड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बहुत मेहनती और ईमानदार व्यक्ति हैं और हम आशा करते हैं कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए निष्पक्ष, पूरी तरह से जवाबदेह और पारदर्शी तरीके से शहर के निवासियों को प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करेंगे। श्री मदान ने माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान का धन्यवाद व्यक्त करते कहा कि उन्होंने एक अथक, मेहनती और ईमानदार नेता जगतार सिंह संघेड़ा पर भरोसा जताते उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है।
इस मोके श्री मदान के साथ संदीप गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।