You are currently viewing रेल रोको आंदोलन : इस दिन को पंजाब भर में 3 घंटे के लिए किया जायेगा

रेल रोको आंदोलन : इस दिन को पंजाब भर में 3 घंटे के लिए किया जायेगा

रेल रोको आंदोलन : इस दिन को पंजाब भर में 3 घंटे के लिए किया जायेगा

जालन्धर ( जे पी बी न्यूज़ 24 ): 2 महीनों से पंजाब के सभी जिलों में डीसी ऑफिसओं के बाहर किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। जिसके बाद आज सभी किसान जत्थे बंदियों की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया कि अब उस धरने को हटाकर अब 11 जनवरी को सभी जिलों में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के दफ्तरों के बाहर धरना दिया जाएगा। जिसके साथ ही 29 जनवरी को पूरे पंजाब भर में 3 घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही गुरदासपुर में जो रेल रोको आंदोलन है वह 3 घंटे नहीं पक्के तौर पर वहां धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी जिला अमृतसर पंजाब के जनरल सेक्टरी सुखविंदर सिंह ने दी। सरकार द्वारा अगर हमारी मांगों को ना माना गया तो गुरदासपुर वाला धरना हमेशा के लिए ही लग सकता है। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हमारी मांगों को लेकर तीन बार मीटिंग का टाइम दिया लेकिन एक भी बार हमारे साथ कोई मीटिंग नहीं की गई। केंद्र सरकार ने भी जो आंदोलन के दौरान जो भी वादे किए थे। उसको भी आज तक पूरा नहीं किया गया जिसके चलते 29 जनवरी को यह रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply