You are currently viewing अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को छोड़ थामा भाजपा का दामन

चंडीगढ़: 7 मार्च ( जे पी बी न्यूज़ 24), भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी को अश्वनी शर्मा ने भाजपा परिवार में शामिल करवाया और पार्टी का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता भी मौजूद थे।

जीवन गुप्ता ने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में आज लुधियाना के पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीतू, पूर्व सचिव एस.सी. मोर्चा संदीप कुमार भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू, पूर्व जे.ई. लुधियाना अजीत सिंह कपूर, ब्लॉक कमेटी सदस्य जगदेव सिंह लहल आज अपनी परित्यों को अलविदा कह कर अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। ये सभी प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी और लुधियाना जिला शहरी अध्यक्ष रजनीश धीमान की प्रेरणा से अपनी-अपनी पार्टीयों को छोड़कर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।

अश्वनी शर्मा, जीवन गुप्ता, गुरदेव शर्मा देबी और रजनीश धीमान ने पार्टी में शामिल हुए इन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी को पार्टी में बनता उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सभी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। वहीं भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के लिए दिन-रात काम करेंगे और अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा भाजपा द्वारा आगमी चुनाव के दौरान चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याक्षीयों की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।

About The Author

Leave a Reply