सुशील रिंकू ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मन्दिर में नतमस्तक होकर लिया भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद
जालंधर : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू द्वारा माडल हाउस, जालंधर के भगवान परशुराम जी के मन्दिर में नतमस्तक हो कर आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं उन्होंने देशवासियों को इस पावन दिन की बधाइयां देते हुए कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया को हुआ था।
भगवान परशुराम जी ने पृथ्वी को अधर्मी राजाओं से मुक्त करने के लिए फरसा धारण किया था। जो की भगवान शिव ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें दिया था। तब से उनका नाम परशुराम पढ़ गया था।