You are currently viewing शेखा बाजार के श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में बालाजी महाराज का गुणगान करते विधायक रमन अरोड़ा – MLA raman arora singing the praises of balaji maharaj at shri kash nivaran balaji temple in shekha bazar
शेखा बाजार के श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में बालाजी महाराज का गुणगान करते विधायक रमन अरोड़ा - MLA raman arora singing the praises of balaji maharaj at shri kash nivaran balaji temple in shekha bazar

शेखा बाजार के श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में बालाजी महाराज का गुणगान करते विधायक रमन अरोड़ा – MLA raman arora singing the praises of balaji maharaj at shri kash nivaran balaji temple in shekha bazar

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

विधायक रमन अरोड़ा ने मंगलवार शाम को शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर विशेष तौर पर शिरकत कर प्रभु चरणों से आशीर्वाद लिया।

जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने दिलबाग़ नगर में श्री बालाजी महाराज की भव्य चौंकी पर, वार्ड 56 के दौलत पुरी के मजार बल्लू शाह पीर जी की दरगाह पर, वार्ड नंबर 7 के अम्बेदकर नगर के मां चिंतपूर्णी सोसाइटी द्वारा करवाए महारानी के जागरण पर एवं शेखा बाजार के श्री कष्ट निवारण बालाजी मन्दिर में विशेष तौर पर शिरकत की।

विधायक रमन अरोड़ा ने सभी कमेटी के सदस्यों को उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनुष्यता के बिना मनुष्य की कल्पना संभव नहीं। जैसे सूरज की उष्णता, चन्द्रमा की शीतलता, जल की तरलता और दीपक का प्रकाश ही उनकी सच्ची विशेषता है, उसी प्रकार मनुष्यता मनुष्य का धर्म है। भ्रातृत्व भाव इस गुण का अभिवद्र्धन है। हम मनुष्य एक हरे-भरे वृक्ष की एक टहनी के समान हैं। हमारा अस्तित्व तभी तक है, जब तक वृक्ष विद्यमान हैं।

उन्होंने कहा कि जहाँ भ्रातृत्व भाव होता है, वहाँ सुख, शान्ति और प्रसन्नता छलकती रहती है। एकाकी जीवन और अलगाव में न सुख है और न शान्ति। मनुष्य एक मननशील और सामाजिक प्राणी है। वह समाज से दूर रह कर अकेला जीवन नहीं व्यतीत कर सकता। हमारे जीवन निर्वाह के लिए समाज को सौहार्दपूर्ण वातावरण की आवश्यकता पड़ती ही है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि भाईचारे की भावना मन को मन से व हृदय से हृदय को जोड़ती है। परिवार और समाज भाईचारे की भावना पर खड़े हैं। परिवार में समरूपता और सभ्य समाज इसी के परिणाम हैं। भाईचारे के वातावरण में प्रेम एवं सद्भाव की दिव्यता छलकने लगती है।

इस दौरान सभी मंदिर कमेटियों के सदस्यों द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को सम्मानित भी किया गया।

 

इस मौके पर दीना नाथ प्रधान, परवींन पलवांन, गौरव अरोड़ा, अमित लुथरा, अमित उप्पल, तेजस्वी अरोड़ा, राजीव मुंजाल, साहिल शर्मा, समीर खन्ना इत्यादि लोग मौजूद थे।

 

शेखा बाजार के श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में बालाजी महाराज का गुणगान करते विधायक रमन अरोड़ा –

MLA raman arora singing the praises of balaji maharaj at shri kash nivaran balaji temple in shekha bazar

About The Author

Leave a Reply