JPB NEWS 24

Headlines
जानिए पूजा में खराब या सूखा नारियल का महत्व: क्या यह शुभ है या अशुभ - Know the importance of spoiled or dry coconut in puja: Is it auspicious or inauspicious

जानिए पूजा में खराब या सूखा नारियल का महत्व: क्या यह शुभ है या अशुभ – Know the importance of spoiled or dry coconut in puja: Is it auspicious or inauspicious

घर हो या मंदिर लोग प्रसाद के साथ नारियल भगवान को जरूर चढ़ाते हैं, लेकिन कई बार चढ़ाया गया नारियल फोड़ते वक्त खराब निकल जाता है। ऐसे में कई लोग नारियल को फेंक देते हैं या फिर उन्हें इस बात का डर सताने लगता है कि भगवान नाराज हो गए हैं और कुछ अशुभ हो गया है या होने वाला है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस बात को दिमाग से पूरी तरह निकाल दीजिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की पूजा में चढ़ाया गया नारियल अगर खराब निकल जाए तो इसे अशुभ नहीं मानते बल्कि ये आपके लिए शुभ होता है। जानिए इसके पीछे आखिर क्या कारण है।

* खराब नारियल देता है ये संकेत: 

नारियल मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यही वजह है की पूजा में नारियल का होना जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि नारियल फोड़ते वक्त अगर खराब निकल जाए, तो इसका मतलब ये है कि भगवान ने प्रसाद को ग्रहण कर लिया है। यही वजह है कि नारियल अंदर से सूख गया है। नारियल खराब निकल जाना अशुभ नहीं बल्कि शुभ माना जाता है। ऐसा होना ये संकेत देता है कि जल्द ही आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं।

* अच्छा नारियल सब में बांटें: 

भगवान को प्रसाद में चढ़ाया गया नारियल फोड़ते समय अगर साफ और सही निकलता है तो उस प्रसाद को सभी के बीच बांट देना चाहिए। नारियल को सभी के बीच बांट देना भी शुभ माना जाता है। तो अगर अब अगली बार आपका नारियल फोड़ते वक्त खराब निकल जाए तो घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। समझ जाइए कि ये ईश्वर का संकेत है की जल्दी आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

जानिए पूजा में खराब या सूखा नारियल का महत्व: क्या यह शुभ है या अशुभ –

Know the importance of spoiled or dry coconut in puja: Is it auspicious or inauspicious