JPB NEWS 24

Headlines
3 नवंबर को शुक्र बदलेगा अपनी चाल, इन राशि के जातकों को हो सकता है फायदा - Venus will change its course on november 3, people of these zodiac signs may benefit

3 नवंबर को शुक्र बदलेगा अपनी चाल, इन राशि के जातकों को हो सकता है फायदा – Venus will change its course on november 3, people of these zodiac signs may benefit

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नवंबर के महीने में बहुत ही शुभ ग्रह का गोचर होने वाला है। सुख समृद्धि प्रेम और धन का ग्रह शुक्र 3 नवंबर को स्थान परिवर्तन करेगा। दीपावली के त्योहार से पहले यह बड़ा राशि परिवर्तन माना जा रहा है। शुक्र सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्र के गोचर का सभी राशियों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान 4 राशि के जातकों को इस परिवर्तन का फायदा मिल सकता है। इन 4 राशि के लोगों को धनतेरस से पहले मां लक्ष्मी की कृपा मिल सकती है।

# शुक्र गोचर का राशिओं पर सकारात्मक प्रभाव: 

* मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही शुभ होने वाला है। अगर आपकी राशि मेष है और आपका धन अटका हुआ है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे तो वो जल्द ही आपको वापस मिल सकता है। जीवन में शांति बनी रहेगी। आपकी जिंदगी में शुक्र का प्रभाव परिवर्तन ला सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो आपको इस दौरान काफी मौके मिलेंगे।

* वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी नवंबर का महीना काफी शुभ है और इस महीने भाग्योदय हो सकता है। इस राशि के जातकों के आगे बढ़ने की राह में अब तक जो बाधाएं आ रही थीं वो दूर होगी और पैसा मिलेगा। अगर आप अब तक आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे तो स्थितियां बदल जाएंगी और आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। वृषभ राशि के लोगों को नवंबर के महीने में मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। आपका विवाह भी तय हो सकता है।

* मिथुन राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा। कम प्रयास और मेहनत में आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अगर किसी कानूनी दिक्कतों की वजह से फैसला अटका हुआ है तो वह भी आपके पक्ष में आने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। मेहनत के दम पर नौकरी और पदोन्नति के योग बनेंगे। इसके अलावा मिथुन राशि के जो जातक व्यापार कर रहे हैं उन्हें इस दौरान काफी सफलता मिल सकती है।

* तुला राशि

शुक्र का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति का फायदा भी हो सकता है। कर्मचारियों को प्रमोशन मिलेगा। बेवजह प्रेम प्रसंग के मामलों से दूरी बनाकर रखें इसमें ही आपकी भलाई है। आपकी पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। करियर में बेहतर सफलता मिलेगी। इसके अलावा व्यापार के भी कई अवसर मिलेंगे। विदेश के जरिए भी पैसे कमाने का मौका मिल सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

3 नवंबर को शुक्र बदलेगा अपनी चाल, इन राशि के जातकों को हो सकता है फायदा –

Venus will change its course on november 3, people of these zodiac signs may benefit