You are currently viewing पर्यावरण की रक्षा करना ही गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का सही अनुकरण होगा-सुशील कुमार रिंकू – It will be a perfect example of guru nanak dev ji teachings to protect the environment – Sushil kumar rinku
पर्यावरण की रक्षा करना ही गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का सही अनुकरण होगा-सुशील कुमार रिंकू - It will be a perfect example of guru nanak dev ji teachings to protect the environment - Sushil kumar rinku

पर्यावरण की रक्षा करना ही गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का सही अनुकरण होगा-सुशील कुमार रिंकू – It will be a perfect example of guru nanak dev ji teachings to protect the environment – Sushil kumar rinku

जालंधर 19 नवंबर (जतिन बब्बर) – पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत का उपदेश सारे संसार को देने वाले गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का सही अनुकरण तभी होगा जब हम पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आएंगे।

ये विचार सांसद सुशील कुमार रिंकू ने गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन के दौरान व्यक्त किए।

यह नगर कीर्तन लोहियां के बाढ़ प्रभावित इलाकों में निकला, जहां बड़ी ज्यादा तादाद में संगत पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक हुई। राज्यसभा मैंबर संत बलबीर सिंह सींचेवाल खास तौर पर मौजूद रहे।

दोनों सांसदों ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं और उपदेश आज के समय में और भी ज्यादा महत्व रखते हैं क्योंकि इस समय जो समाज में बुराइयां है उनका सामना हम बाबा नानक की शिक्षाओं पर चलकर ही कर सकते हैं।

हमारी हवा, पानी और मिट्टी बुरी तरह से खराब हो रही है इसलिए गुरु नानक महाराज के इस उपदेश पर चलकर हम अपने वातावरण को बचा सकते हैं।

पूरी दुनिया के लोग आज उनकी शिक्षाओं पर चलकर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं। नगर कीर्तन लोहियां के विभिन्न इलाकों से होता हुआ पवित्र नगरी सुलतानपुर लोधी पहुंचा जहां संगत की तरफ से भव्य स्वागत किया गया।

 

पर्यावरण की रक्षा करना ही गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का सही अनुकरण होगा-सुशील कुमार रिंकू –

It will be a perfect example of guru nanak dev ji teachings to protect the environment – Sushil kumar rinku

Leave a Reply