पंजाब बना देश का पहला राज्य, जहाँ मिल रहा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज – आप नेता सुनील टीटू ने जताया मान सरकार का आभा
जालंधर, 24 सितम्बर : पंजाब की मान सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने का ऐतिहासिक फैसला किया है। यह पहल पंजाब को पूरे देश का पहला ऐसा राज्य बना देती है जहाँ इतनी बड़ी सीमा तक मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी जालंधर के नेता सुनील टीटू ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कदम पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि अब आम और जरूरतमंद परिवारों को महंगे इलाज के बोझ से छुटकारा मिलेगा और गरीब से गरीब मरीज भी बड़े से बड़े अस्पताल में निःशुल्क इलाज करवा सकेगा।
सुनील टीटू ने बताया कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में लाखों लोग इसका लाभ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार की यह पहल पंजाब की जनता के लिए एक तोहफा है, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
आप नेता ने अपील की कि लोग अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाकर इस सुविधा का लाभ उठाएँ और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
