हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ का व्रत और पूजन करते हैं, उनके जीवन से दुख दूर होते हैं, सुख-शांति आती है और आरोग्यता का वरदान मिलता है।
इस बार जून 2025 की मासिक शिवरात्रि और भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि यह सोमवार के दिन पड़ रही है, जो स्वयं शिवजी का प्रिय वार है। साथ ही प्रदोष व्रत भी इसी दिन है, जिससे यह दिन दोगुना पावन और शुभ फलदायी बन गया है।
कब है मासिक शिवरात्रि का व्रत?
तिथि प्रारंभ: 23 जून 2025, रात 10:10 बजे
तिथि समाप्त: 24 जून 2025, रात तक
व्रत तिथि: 23 जून 2025, सोमवार
मासिक शिवरात्रि पूजा के चार पहर और शुभ मुहूर्त
पहला पहर: शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
दूसरा पहर: रात 9:00 बजे से 12:00 बजे तक
तीसरा पहर: रात 12:00 से 3:00 बजे तक
चौथा पहर: तड़के 3:00 बजे से 6:00 बजे तक
विशेष – निशिथ काल पूजा:
मुहूर्त: रात 12:03 बजे से 12:44 बजे तक
बन रहे हैं शुभ योग
सोमवार को शिव व्रत रखना बेहद शुभ होता है
प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक साथ पड़ रहे हैं
यह संयोग तीगुना पुण्य देने वाला माना जाता है
मासिक शिवरात्रि व्रत और पूजन विधि
1. सुबह उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें
2. दिनभर उपवास रखें और संयम बरतें
3. चाहें तो दिन में शिव मंदिर जाकर दर्शन करें
4. शाम को शिवलिंग पर जल और गाय के दूध से अभिषेक करें
5. पूजा में बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद चंदन, रोली, अबीर आदि शामिल करें
6. शिव आरती और मंत्र जाप करें – “ॐ नमः शिवाय” का जप विशेष फलदायी होता है
7. अंत में भोग लगाकर पूजा संपन्न करें
मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व
कुंवारी कन्याओं को उत्तम वर की प्राप्ति होती है
विवाहित महिलाएं व्रत रखकर वैवाहिक सुख और पारिवारिक शांति पाती हैं
संतान सुख, आरोग्य, और दु:खों से मुक्ति के लिए यह व्रत अत्यंत लाभकारी है
जून की मासिक शिवरात्रि पर बन रहा है विशेष संयोग, जानें कैसे करें भोलेनाथ की पूजा विधिपूर्वक –
A special coincidence is being made on the monthly shivratri of june, know how to worship bholenath properly
