You are currently viewing आप विधायक अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा वापस  लिया – AAP MLA anmol gagan maan withdrew his resignation
आप विधायक अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा वापस लिया - AAP MLA anmol gagan maan withdrew his resignation

आप विधायक अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा वापस लिया – AAP MLA anmol gagan maan withdrew his resignation

राजकुमार – पंजाब की सबसे बड़ी विधानसभा सीट खरड़ से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने यह फैसला पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के साथ बैठक में लिया।

इस संबंध में खुद अमन अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अनमोल गगन मान के साथ अहम बैठक हुई, जिसके दौरान पार्टी ने उनके विधायक पद से दिए गए इस्तीफे को अस्वीकार्य करार दिया और इस फैसले को अनमोल गगन ने स्वीकार कर लिया है। अरोड़ा ने यह भी कहा कि उन्होंने अनमोल गगन से पार्टी और उनके क्षेत्र की भलाई के लिए मिलकर काम करते रहने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि शनिवार को अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए राजनीति से संन्यास लेने और विधायक पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इस अप्रत्याशित फैसले के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

 

आप विधायक अनमोल गगन मान ने अपना इस्तीफा वापस लिया –

AAP MLA anmol gagan maan withdrew his resignation

Leave a Reply