पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां जालंधर सेंट्रल हल्के से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जालंधर सेशन कोर्ट ने विधायक रमन अरोड़ा को बेल ग्रांट कर दी है। जानकारी के अनुसार रामा मंडी थाने में दर्ज रंगदारी के मामले में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के ये राहत दी है।AAP विधायक रमन अरोड़ा को कुछ दिन पहले पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि अरोड़ा ने अपने सहयोगियों के जरिए कारोबारियों और ठेकेदारों पर दबाव बनाकर भारी-भरकम रकम वसूल की। इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और सबूत जुटाने के बाद विधायक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि अरोड़ा के खिलाफ पर्याप्त गवाह और दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं। अब पुलिस आगे की जांच न्यायिक हिरासत के दौरान करेगी।
आप विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट से मिली राहत
- Post author:jpbnews24
- Post published:September 22, 2025
- Post comments:0 Comments
You Might Also Like
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद शुभमन गिल ने टीम के संघर्ष को सराहा – Shubman gill praised the team fight after the defeat in the third test against england
घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये धार्मिक नियम, बनी रहेगी परिवार में खुशहाली – Before planting tulsi plant in the house, know these religious rules, there will be happiness in the family
