You are currently viewing सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – CM yogi adityanath assurance, service, security and respect of every citizen is the top priority of the government
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - CM yogi adityanath assurance, service, security and respect of every citizen is the top priority of the government

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – CM yogi adityanath assurance, service, security and respect of every citizen is the top priority of the government

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए 65 से अधिक लोगों की समस्याएं उन्होंने खुद सुनीं और सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में आए आवेदकों के प्रार्थना पत्र खुद लिए और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर पीड़ित को समयबद्ध, त्वरित और संतोषजनक समाधान मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, आवास, आंगनबाड़ी और अवैध कब्जे से जुड़े कई प्रकरण आए। सीएम योगी ने इन सभी मुद्दों पर तत्परता से कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सेवा, सुरक्षा और सम्मान है और इसी भावना से शासन-प्रशासन को कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में बच्चों के साथ भी संवाद किया। बच्चों को चॉकलेट और टॉफी भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता –

CM yogi adityanath assurance, service, security and respect of every citizen is the top priority of the government

Leave a Reply