You are currently viewing महारानी जागरण में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने अवश्य आती है : विधायक रमन अरोड़ा – Maharani definitely comes to jagran to bless her devotees: MLA Raman arora
महारानी जागरण में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने अवश्य आती है : विधायक रमन अरोड़ा - Maharani definitely comes to jagran to bless her devotees: MLA Raman arora

महारानी जागरण में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने अवश्य आती है : विधायक रमन अरोड़ा – Maharani definitely comes to jagran to bless her devotees: MLA Raman arora

नवयुवक जागरण कमेटी (रजि.) की और से 32वां विशाल भगवती जागरण रणजीत नगर, शांति पुरा, जालन्धर में बड़ी धूम-धाम से करवाया गया।

जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर केंद्रीय विधानसभा हलका के विधायक रमन अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

विधायक रमन अरोड़ा ने समूह संगत को आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि जिस भी स्थान पर महामाई का जागरण होता है, वहां महा रानी अपने भक्तों को आशीर्वाद देने अवश्य आती है, इसलिए हमें सच्चे दिल से महा रानी का गुणगान करना चाहिए।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि निस्वार्थ भाव से ईश्वर की आराधना करना ही सच्ची भक्ति है और यही हमारा प्रथम कर्त्तव्य है।

उन्होंने कहा कि जगराता करवाने के लिए प्रथम माता रानी पर हमारी श्रद्धाभाव और विश्वास होना अति आवश्यक है क्योंकि अगर हम सच्चे दिल से महारानी के जागरण में मौजूद रहेंगे तो माता रानी हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी। इस दौरान सभा के सभी सदस्यों द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया।

जागरण में महन्त एस. के. दीवाना एण्ड पार्टी (जालन्धर वाले) प्रवीण लक्की एण्ड पार्टी (जालन्धर वाले) ने माँ का गुणगांन किया।

इस मौके पर आप वॉलिंटियर अश्वनी गुप्ता, लवली सिंह, आप वॉलिंटियर नरेश शर्मा, करण शर्मा, दीपक प्रधान, आत्म प्रकाश, पवन शर्मा, बलजीत सिंह, विक्की, अमित जिंदल, दर्शन लाल, सुखा, सावा सिंह, मनजीत सिंह एवं अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।

 

महारानी जागरण में अपने भक्तों को आशीर्वाद देने अवश्य आती है : विधायक रमन अरोड़ा –

Maharani definitely comes to jagran to bless her devotees: MLA Raman arora

Leave a Reply