You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन, बिहार को मिलेगा नया विकास मार्ग – Prime minister narendra modi will inaugurate the aunta-simaria bridge project tomorrow, Bihar will get a new development path
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन, बिहार को मिलेगा नया विकास मार्ग - Prime minister narendra modi will inaugurate the aunta-simaria bridge project tomorrow, Bihar will get a new development path

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन, बिहार को मिलेगा नया विकास मार्ग – Prime minister narendra modi will inaugurate the aunta-simaria bridge project tomorrow, Bihar will get a new development path

राजकुमार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 22 अगस्त 2025, को बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर बनने वाले औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य के दो प्रमुख जिलों पटना (मोकामा) और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा।

इस पुल परियोजना की कुल लंबाई 8.15 किलोमीटर है, जिसमें 1.86 किलोमीटर लंबा छह लेन पुल गंगा नदी पर बना है। यह नया पुल राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है, जो कि अब जर्जर स्थिति में है और भारी वाहनों के आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं रह गया है।

नए पुल से उत्तर बिहार (जैसे कि बेगूसराय, सुपौल, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया) और दक्षिण बिहार (जैसे कि शेखपुरा, नवादा, लखीसराय) के बीच भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी। इससे लगभग 100 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी कम होगी, जो पहले खराब राजेंद्र सेतु के कारण परिवहन में लगती थी। इससे यात्रा समय में कमी, ट्रैफिक जाम में राहत, और माल ढुलाई में सुधार होगा।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को गया में लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे एनएच-31 के बख्तियारपुर से मोकामा तक चार लेन खंड का उद्घाटन करेंगे (लगभग 1,900 करोड़ रुपये की लागत से) एनएच-120 के बिक्रमगंज-दावथ-नवानगर-डुमरांव खंड के अपग्रेडेशन का भी उद्घाटन करेंगे

इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क, स्थानीय आबादी को नए आर्थिक अवसर, और कृषि एवं व्यापार क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

औंटा-सिमरिया पुल से सिमरिया धाम तक बेहतर पहुंच होगी। यह तीर्थस्थल प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि भी है। इस प्रकार पुल का महत्व केवल भौगोलिक और आर्थिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से भी है।

वर्तमान में जो राजेंद्र सेतु है, वह रेलवे-सड़क संयुक्त पुल है और काफी पुराना हो चुका है। उसकी खराब स्थिति के कारण भारी वाहनों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। नया पुल उस समस्या का समाधान करेगा और राज्य में लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को एक नई दिशा देगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का उद्घाटन, बिहार को मिलेगा नया विकास मार्ग –

Prime minister narendra modi will inaugurate the aunta-simaria bridge project tomorrow, Bihar will get a new development path

Leave a Reply