You are currently viewing पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी ने जालंधर कैंट में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया

पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी ने जालंधर कैंट में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया

पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी ने जालंधर कैंट में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया

जालंधर, 3 अक्टूबर – पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी ने जालंधर कैंट हल्के के विभिन्न इलाकों में पहुँचकर दशहरा पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया।इस दौरान वे अर्बन एस्टेट, भूर मंडी, जालंधर हाइट्स, जंडियाला मंझकी, रामलीला मैदान जालंधर कैंट और सुबाना में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दशहरा सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है और यह पर्व हमें हमेशा नेक रास्ते, एकता और भाईचारे की प्रेरणा देता है।

बासी ने आगे कहा कि पंजाब एग्रो केवल कृषि क्षेत्र के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान देता रहेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, समाजसेवियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

Leave a Reply