You are currently viewing दिल्ली में थार का कहर, बेकाबू कार ने बाइक सवार को कुचला, हादसे के बाद ड्राइवर फरार – Thar wreaked havoc in delhi, uncontrolled car crushed a bike rider, driver absconded after the accident
दिल्ली में थार का कहर, बेकाबू कार ने बाइक सवार को कुचला, हादसे के बाद ड्राइवर फरार - Thar wreaked havoc in delhi, uncontrolled car crushed a bike rider, driver absconded after the accident

दिल्ली में थार का कहर, बेकाबू कार ने बाइक सवार को कुचला, हादसे के बाद ड्राइवर फरार – Thar wreaked havoc in delhi, uncontrolled car crushed a bike rider, driver absconded after the accident

संदीप – देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला। मोती नगर इलाके में एक थार ने बाइक सवार शख्स को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेचू लाल (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के बाद से थार का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मोती नगर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही, चश्मदीदों से पूछताछ कर घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जिस थार से टक्कर हुई, उसे कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के समय कार की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि कार के एयरबैग खुल गए और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई और कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह डैमेज हो गया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि दिल्ली की सड़कों पर तेज़ रफ्तार वाहन आए दिन मौत का कारण बन रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती।

लोगों ने आरोप लगाया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों में डर का माहौल नहीं है। हालांकि पुलिस का दावा है कि ओवरस्पीडिंग और लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

दिल्ली में थार का कहर, बेकाबू कार ने बाइक सवार को कुचला, हादसे के बाद ड्राइवर फरार –

Thar wreaked havoc in delhi, uncontrolled car crushed a bike rider, driver absconded after the accident

Leave a Reply