You are currently viewing बरसात में भी डिहाइड्रेशन का खतरा बरकरार, जानिए इससे बचने के आसान और असरदार उपाय – The risk of dehydration persists even during the rainy season, know easy and effective ways to avoid it
बरसात में भी डिहाइड्रेशन का खतरा बरकरार, जानिए इससे बचने के आसान और असरदार उपाय - The risk of dehydration persists even during the rainy season, know easy and effective ways to avoid it

बरसात में भी डिहाइड्रेशन का खतरा बरकरार, जानिए इससे बचने के आसान और असरदार उपाय – The risk of dehydration persists even during the rainy season, know easy and effective ways to avoid it

मानसून का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी और उमस अब भी परेशान कर रही है। ऐसे मौसम में अधिक पसीना निकलने और पर्याप्त पानी न पीने से डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की समस्या बढ़ जाती है। डिहाइड्रेशन सिर्फ गर्मी में ही नहीं, बल्कि बरसात के मौसम में भी गंभीर असर डाल सकता है, खासकर जब लोग पानी पीने में लापरवाही बरतते हैं।

हर व्यक्ति को दिनभर में कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए, यह उसकी दिनचर्या, शारीरिक गतिविधि और मौसम पर निर्भर करता है। लेकिन अगर आप तय मात्रा से कम पानी पीते हैं, तो इसका असर आपके शरीर के सभी अंगों, यहां तक कि दिल की सेहत पर भी पड़ता है। कई लोग दिनभर की व्यस्तता में पर्याप्त फ्लूइड नहीं लेते, ऐसे में रात को हाइड्रेशन की भरपाई करना जरूरी हो जाता है।

डिहाइड्रेशन से हो सकती हैं ये समस्याएं 
सिरदर्द और चक्कर आना

थकान, एकाग्रता में कमी और याद्दाश्त कमजोर होना

कब्ज (कॉन्स्टिपेशन)

त्वचा का रूखापन और होंठ फटना

गाढ़ा यूरीन और यूरीन इंफेक्शन

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

दिल की धड़कनों में अनियमितता

सिर्फ पानी नहीं, ये चीजें भी रखें हाइड्रेटेड  
हाइड्रेटेड रहने का मतलब सिर्फ पानी पीना नहीं है। शरीर को आवश्यक फ्लूइड देने के लिए आप कुछ तरल खाद्य पदार्थ भी शामिल कर सकते हैं:

खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च

अंगूर, संतरा, तरबूज जैसे रसीले फल

दही, छाछ, स्मूदी और हेल्दी सूप

ये सभी विकल्प शरीर में तरलता बनाए रखने में मदद करते हैं और डिहाइड्रेशन को दूर करते हैं।

डिहाइड्रेशन से बचाव के उपाय 

पूरे दिन और खासतौर पर शाम के वक्त थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।

रात के खाने में सूप, सलाद जैसी हाई-फ्लूइड चीजें शामिल करें।

कैफीन और अल्कोहल जैसी चीजों से बचें जो शरीर को और ज्यादा डिहाइड्रेट कर सकती हैं।

देर रात पानी पीने की बजाय शाम से ही पानी पीना शुरू करें।

अगर सादा पानी पीना आपको बोरिंग लगता है, तो उसमें नींबू, खीरा या पुदीना डालकर फ्लेवर दे सकते हैं।

वर्कआउट या जिम के दौरान हमेशा पानी की बोतल साथ रखें।

 

बरसात में भी डिहाइड्रेशन का खतरा बरकरार, जानिए इससे बचने के आसान और असरदार उपाय –

The risk of dehydration persists even during the rainy season, know easy and effective ways to avoid it

Leave a Reply