पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता जी का हालचाल जानने पहुंचे पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला
पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला पहुंचे सुशील रिंकू के घर
जालंधर, 12 अप्रैल 2026। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी का हालचाल जानने भाजपा के वरिष्ठ नेता और एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला आज सुशील रिंकू के घर पहुंचे। उन्होंने सुशील रिंकू से मिलकर माता जी का हालचाल जाना।
सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबीयत की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोग उनका हाल-चाल जानने के लिए घर पहुंचे। पंजाब में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला ने सुशील रिंकू के आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और पुष्पा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की,इस मौके पर मनदीप बख्शी, प्रदीप खुल्लर, अभि लोच, चंदन सहदेव, मनीष बल, ओम प्रकाश, जोगिंदर पाल बब्बी, तरसेम थापा, रमेश शर्मा, दीपक मखीजा, राजन घई भी मौजूद थे।