You are currently viewing पूर्व IAS की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को पीटकर किया अपंग

पूर्व IAS की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को पीटकर किया अपंग

पूर्व IAS की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को पीटकर किया अपंग

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा पुलिस ने एक युवती को प्रताड़ित करने के मामले में पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। महिला से थाना में पूछताछ की जा ही है। इस मामले में सीमा पात्रा के अलावा उसकी बेटी की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि सीमा पात्रा से पूछताछ के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का कोट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया था। पीड़िता को फिर से रिम्स में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता गुमला की रहने वाली है। आठ साल पहले वह रांची में रहकर लोगों के घरों का काम करती थी। इसी बीच पीड़िता आरोपित सीमा पात्रा के घर काम मांगने पहुंंची।

पीड़िता को काम तो मिल गया लेकिन उसे नहीं पता था कि वह इसके बाद आरोपित के घर से कभी बाहर नहीं निकल पाएगी। पुलिस को पीड़िता के घरवालों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सीमा पात्रा का बेटा आयुष्मान उसे कई बार बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। आयुष्मान उसे बचाने की कोशिश करता था इस वजह से सीमा ने अपने बेटे को पागल बना दिया।

About The Author

Leave a Reply