You are currently viewing भारी गिनती में निगम कर्मचारी धरने पर,कामकाज पूरी तरह से ठप

भारी गिनती में निगम कर्मचारी धरने पर,कामकाज पूरी तरह से ठप

भारी गिनती में निगम कर्मचारी धरने पर,कामकाज पूरी तरह से ठप

जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) : पक्की भर्ती की मांग को लेकर नगर निगम की 10 से ज्यादा दर्जा चार कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल कर दी है। भारी गिनती में निगम कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं और कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया है। पूर्व घोषणा के मुताबिक नगर निगम के सफाई कर्मचारी ना तो सवाई पर निकलेंगे और ना ही घरों से कूड़ा उठाया जाएगा।

नगम निगम आफिस और निगम कमिश्नर के आवास पर तालाबंदी की एलान भी किया गया है। जो कूड़ा डंप साइट पर आ गया है वह भी उठाने के लिए नगर निगम की गाड़ियां काम नहीं करेंगी। बुधवार को नगर निगम में सरकारी छुट्टी हैं और वीरवार को निगम कर्मी काम करेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है।धरने में सीवर मैन भी शामिल हैं और शहर में अगर आज कहीं कोई सीवरेज ब्लॉकेज की शिकायत आती है तो उसका निपटारा भी नहीं होगा। पार्कों में रखरखाव के लिए तैनात माली भी काम नहीं करेंगे। नगर निगम परिसर की एंट्री पर सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं।

ऐसे में आफिस का काम प्रभावित होना भी तय हैयूनियन नेता बंटू सभ्रवाल रिंपी कल्याण राजन कल्याण देवानंद अशोक भील मौके पर मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। बंटू सभ्रवाल ने कहा कि बार-बार सरकार और नगर निगम प्रशासन से स्थायी भर्ती की मांग की गई लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया और आज तक कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है। इसलिए अब तब तक संघर्ष जारी रहेगा जब तक सरकार इस पर फैसला नहीं कर लेती इससे पहले सोमवार को निगम की 10 यूनियनों की मीटिंग में कहा गया कि सफाई सेवकों, सीवरमैनों और मालियों की पक्की भर्ती की जाए। इसके लिए नगर निगम में हाउस में 975 सफाई सेवक, 500 सीवरमैन और 500 माली भर्ती करने का प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा।

Leave a Reply