You are currently viewing पंजाब के जालंधर से आप के विधायक शीतल अंगुराल को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है

पंजाब के जालंधर से आप के विधायक शीतल अंगुराल को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है

पंजाब के जालंधर से आप के विधायक शीतल अंगुराल को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है

विधायक ने थाना पांच में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। एफआईआर में वह नंबर भी लिखवाया गया है जिस नंबर से उन्हें मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने एफ आई आर नंबर 178 धारा 294,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक शीतल अंगुराल ने कुछ दिन पहले मीडिया में अमृतपाल सिंह को लेकर बयान दिए थे।जिस कारण उन्हें धमकी मिली है।
अमृतपाल को लेकर बोले शीतल अंगूराल ने तत्काल पकड़कर जेल में भेजने का बयान दिया था। अमृतपाल पंजाब का माहौल खराब कर रहा है और जो भी खालिस्तान का समर्थन करता है,उसको भी जेल में भेज देना चाहिए। मीडिया में दिए इस बयान के कुछ दिनों बाद शीतल अंगूराल को फोन पर बयान वापस लेने और जान से मारने की धमकी भरा फोन आया। जिस पर उन्होंने थाना डिवीजन पांच में एफ आई आर दर्ज करवा दी।

कमिश्नर ऑफिस डीसीपी से मिलने पहुंचे विधायक शीतल अंगूरल ने मीडिया को बताया की कुछ दिन पहले अमृतपाल को लेकर मीडिया में बयान दिया था और उस बयान के बाद उन्हें एक नंबर से धमकी भरा फोन आया वह नंबर पंजाब में ट्रेस हुआ है हालांकि वह नंबर राजस्थान का है। धमकी भरे फोन आने के बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई करवाते हुए पुलिस में एफ आई आर दर्ज करवा दी है साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें धमकियां देते हैं और पंजाब के मुद्दों से पीछे हटने की बात करते हैं मैं उन्हीं को चेतावनी देना चाहते हैं कि वह खुद संभल जाएं नहीं तो उनकी सरकार उन पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

About The Author

Leave a Reply