You are currently viewing Alia Bhatt ने दिया बेटी को जन्म, बधाईयों का लगा तांता; कपूर फैमिली में खुशी का महौल

Alia Bhatt ने दिया बेटी को जन्म, बधाईयों का लगा तांता; कपूर फैमिली में खुशी का महौल

Alia Bhatt ने दिया बेटी को जन्म, बधाईयों का लगा तांता; कपूर फैमिली में खुशी का महौल

मुंबई ( जे पी बी न्यूज़ 24 ): बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के घर आज बेटी का जन्म हुआ है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह पहला बच्चा है। आलिया आज सुबह ही रणबीर के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में पहुंचीं थीं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, आलिया और रणबीर के फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि आलिया भट्ट की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

मम्मी-पापा बनने पर आलिया और रणबीर की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि जैसे ही डिलीवरी के लिए आलिया के अस्पताल पहुंचने की खबर आई पीछे-पीछे मां सोनी राजदान और बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी अस्पताल पहुंच गई। आलिया का सास कुछ देर बाद अस्पताल के बाहर गाड़ी में नजर आए। कपूर खानदान में खुशी का माहौल है। बता दें कि खानदान ने करीब 11 साल बाद बेटी ने जन्म दिया है। आखिरीा बार 2011 में आलिया की ननद रिद्धिमा कपूर सहानी ने बेटी समारा को जन्म दिया। समारा अब 11 साल की हैं।

About The Author

Leave a Reply