You are currently viewing एडिशनल सेशन कोर्ट के जज का महिला स्टेनोग्राफर के साथ अश्लील MMS हुआ वायरल

एडिशनल सेशन कोर्ट के जज का महिला स्टेनोग्राफर के साथ अश्लील MMS हुआ वायरल

एडिशनल सेशन कोर्ट के जज का महिला स्टेनोग्राफर के साथ अश्लील MMS हुआ वायरल

नई दिल्ली (ब्यूरो) : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। राउज एवेन्यू कोर्ट‌‌ के एक एडिशनल सेशन जज का महिला स्टेनोग्राफर के साथ आपत्तिजनक वीडियो सामने आने पर न्यायपालिका सवालों के घेरे में आ गई है। इस मामले में दिल्ली‌ हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए जज और महिला स्टेनोग्राफर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही सरकार से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए ये आदेश सुनाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट परिसर में जज और महिला स्टेनोग्राफर के बीच इस तरह की हरकतों की चर्चा बहुत पहले से चल रही थीं। शक है कि अदालत में काम करने वाले स्टाफ ने ही सीसीटीवी फुटेज से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद ही वकीलों ने जांच की मांग की थी। वीडियो को किसी ने मुख्य न्यायाधीश के सुपुर्द किया और उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की हैं।

महिला ने वीडियो को फर्जी बताया
वीडियो में नजर आ रही महिला ने इस वीडियो को फेक बताया है। महिला ने वीडियो को वायरल होने से रोकने की याचिका भी दायर की है। हाईकोर्ट ने महिला के खिलाफ भी कार्रवाई करने के‌ निर्देश दिए हैं. मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply