You are currently viewing नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को आएंगे जेल से बाहर, लगाए जा रहे कई तरह के क्यास

नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को आएंगे जेल से बाहर, लगाए जा रहे कई तरह के क्यास

नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को आएंगे जेल से बाहर, लगाए जा रहे कई तरह के क्यास

 

चंडीगढ़ : पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नवजोत सिद्धू 26 जनवरी को संभवता जेल से रिहा हो जाएंगे। पंजाब की पटियाला जेल में रोड रेज के मामले में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के 26 जनवरी को रिहाई के आसार बढ़ गए हैं। रिहाई को देखते हुए- राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में होने जा रही रैली के लिए सिद्धू को आमंत्रित भी किया है।

सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिद्ध गुरुवार को 12 बजे रिहा

> रिहा होने के पश्चात सिद्धू जा सकते हैं किसी और पार्टी में

हो सकते हैं। इस बीच उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पहुंची थीं। मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय

महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि नवजोत अपने पति के जेल से बाहर आने के बाद उनके राजनीतिक दी जाएगी।

बीते दिनों राहुल ने पंजाब में यात्रा के दौरान सिद्धू को जेल से रिहाई के बाद पार्टी में जिम्मेदारी देने की बात कही थी। पिछले महीने जब सिद्ध की जेल से समय पूर्व रिहाई की खबरें आई, तभी से पंजाब कांग्रेस में भी उन्हें लेकर हलचल शुरू हो गई थी। सिद्धू को पार्टी में कौन सा पद दिया जाएगा, इस सवाल के जवाब में पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने दो-टूक जवाब दिया था कि सिद्धू को अब कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं

भविष्य को लेकर कांग्रेस क्या सिद्धू भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं

आलाकमान से चर्चा करने इसके बाद नवजोत सिद्धू के भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी शुरू हुई, लेकिन उनकी पत्नी के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुलाकात के बाद यही संकेत मिले हैं कि नवजोत सिद्धू कांग्रेस में रहेंगे और प्रदेश इकाई में फिर से बड़ा ओहदा चाहते हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।

बीजेपी बोली- सिद्धू के लिए खुले हैं दरवाजे

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप व उनकी पार्टी की विचारधारा को मानने वाले हर नेता का पार्टी में स्वागत है। फिर चाहे वह नवजोत सिंह सिद्धू क्यों न हों। सिद्धू अगर भाजपा में आना चाहें तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं।

उन्होंने कहा कि जितने अधिक नेता पंजाब में भाजपा के साथ जुड़ेंगे, उतना ही पार्टी का फायदा होगा। वहीं पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का कहना है कि सिद्धू वर्तमान में जिस पार्टी में हैं, वहीं रहें। मेरी उनके लिए शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह हवा में बातें हैं कि सिद्धू भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply