You are currently viewing बड़े भाई ने अपने पिता और दो भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी – Elder brother killed his father and two brothers with an ax.
बड़े भाई ने अपने पिता और दो भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी - Elder brother killed his father and two brothers with an ax.

बड़े भाई ने अपने पिता और दो भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी – Elder brother killed his father and two brothers with an ax.

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया में मंगलवार सुबह जमीन को लेकर हुए विवाद में सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। बात इस कदर बिगड़ गई कि कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे निकल आए। दोनों ओर से जमकर बवाल शुरू हो गया। बड़े ने दो छोटो भाई और पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों भाई की मौत हो गई, वहीं घायल पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

थाना कागारौल अंतर्गत गांव गढ़ी कालिया निवासी राजेन्द्र सिंह के बेटों में जमीन के लेकर मंगलवार सुबह विवाद हो गया। बताया गया है कि राजेन्द्र सिंह मामला शांत करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा आक्रामक हो गया। इसके बाद बेटों में आपस में ही कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चलने लगे।

इस झगड़े में राजेन्द्र सिंह के दो बेटे सोमप्रकाश (48 वर्ष) और हेम प्रकाश (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेन्द्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ ही समय बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी गांव पहुंच गए। पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

 

बड़े भाई ने अपने पिता और दो भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी –

Elder brother killed his father and two brothers with an ax.

Leave a Reply