You are currently viewing सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, बल्कि ये चीजें भी शिवलिंग पर अर्पित की जा सकती हैं। Not only jalabhishek, but these things can also be offered on shivling.
सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, बल्कि ये चीजें भी शिवलिंग पर अर्पित की जा सकती हैं। Not only jalabhishek, but these things can also be offered on shivling.

सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, बल्कि ये चीजें भी शिवलिंग पर अर्पित की जा सकती हैं। Not only jalabhishek, but these things can also be offered on shivling.

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

सनातन धर्म में सोमवार का दिन भोलेनाथ यानी भगवान शिव को समर्पित किया गया है। भोलेनाथ सच्चे मन से प्रार्थना और पूजा करने वाले जातकों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सोमवार की बात करें तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर अभिषेक करने की परंपरा चली आ रही है। कहा जाता है कि शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने के साथ-साथ शिवलिंग पर कुछ खास चीजों के अभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होकर समस्त मनोकामनाएं पूरी करते हैं। चलिए जानते हैं कि जलाभिषेक के अलावा शिवलिंग पर क्या-क्या चढ़ाने से किन मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

# शिवलिंग पर इन चीजों से करें अभिषेक : 

 – शिवलिंग पर हरी मूंग की दाल चढ़ाने से सांसारिक जीवन की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जातक को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

 – अगर कोई जातक शनि की दशा से बहुत परेशान चल रहा है तो उसे शिवलिंग पर सोमवार के दिन काली दाल चढ़ानी चाहिए। इससे शनि की बाधा खत्म होती है।

 – अगर मेहनत करने के बाद भी भाग्य चमक नहीं रहा है और हर कदम पर असफलता मिल रही है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ानी चाहिए। इससे भाग्योदय होता है।

 – अगर आप काफी लंबे समय से कर्ज से परेशान चल रहे हैं तो आपको सोमवार के दिन शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल चढ़ानी चाहिए। इससे जल्द ही आपको कर्ज और अन्य तरह की सभी तकलीफों से मुक्ति मिल जाएगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, बल्कि ये चीजें भी शिवलिंग पर अर्पित की जा सकती हैं।

Not only jalabhishek, but these things can also be offered on shivling.

About The Author

Leave a Reply