You are currently viewing लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा – Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora
लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा - Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora

लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा – Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

जालंधर, जतिन बब्बर: 

विधायक रमन अरोड़ा ने लोहड़ी के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष तौर पर शिरकत की।

 

जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने पूडा स्पोर्ट्स इंक्लेव वेलफेयर सोसाइटी के आयोजन पर, जल विलास पैलेस पर, द बेस्ट वेस्टर्न होटल पर, गुलाब देवी पैलेस पर, अजीत नगर पर, करोल बाग इत्यादि स्थानों पर शिरकत की।

 

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने लोहड़ी के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें मिल-झुल कर रहना चाहिए, एक जूट रहने से एकता बढ़ती है और भाईचारे में प्यार बढ़ता है।

उन्होंने कहा की लोहड़ी का त्योहार प्यार का त्यौहार है, यह त्यौहार सभी में प्रेम बढ़ता है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि लोहड़ी पंजाबियों का प्रसिद्ध त्योहारों में से एक खास पर्व है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मिठाइयो के साथ शुभकामनाएं भेजते हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं।

लोहड़ी पर परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर धन, समृद्धि, खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है।

 

शाम के समय महिलाएं, पुरुष और बच्चे पवित्र अग्नि के चारों तरफ नृत्य करते हैं और लोकगीत भी गाते हैं।

इस मौके पर मुनिष बजाज, रिशु अरोड़ा, लगनदीप सिंह, बिट्टू बजाज, विजय वंसल, सोनी साब, स्टिफ़न, शेन्की इत्यादि मौजूद रहे।

 

लोहड़ी का पर्व खुशियों व प्रेम का त्यौहार : विधायक रमन अरोड़ा –

Lohri festival is a festival of happiness and love: MLA raman arora

About The Author

Leave a Reply