You are currently viewing मुख्यमंत्री स.भगवंत मान द्वारा जिले के विकास के लिए 283 करोड़ के प्रोजेक्टों का किया गया उद्घाटन – Chief minister s. bhagwant mann inaugurated projects worth rs 283 crore for the development of the district
मुख्यमंत्री स.भगवंत मान द्वारा जिले के विकास के लिए 283 करोड़ के प्रोजेक्टों का किया गया उद्घाटन - Chief minister s. bhagwant mann inaugurated projects worth rs 283 crore for the development of the district

मुख्यमंत्री स.भगवंत मान द्वारा जिले के विकास के लिए 283 करोड़ के प्रोजेक्टों का किया गया उद्घाटन – Chief minister s. bhagwant mann inaugurated projects worth rs 283 crore for the development of the district

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

जालंधर, जतिन बब्बर

मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान द्वारा जिला जालंधर के समग्र विकास के लिए नकोदर में 283 करोड़ के प्रोजेक्टों का किया गया उद्घाटन रंगला पंजाब बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

उक्त बात जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने नकोदर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के पहुँचने पर उनका स्वागत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इन सभी प्रोजेक्टों में जिले की सड़कें, स्ट्रीट लाइट, पीने के पानी के नए ट्यूबवेल, सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट, काला संधियां ड्रेन का पुननिर्माण, जालंधर के मिट्ठापुर में हॉकी स्टेडियम का निर्माण इत्यादि से कनेक्टिविटी विस्तार होने के साथ-साथ एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर भी डेवलप होगा।

उन्होंने कहा कि इससे जहां जालंधर का सर्वांगीण विकास होगा वहीं प्रदेश रंगला पंजाब बनने की राह पर अग्रसर होगा।

 

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि स.भगवंत सिंह मान सरकार का एक ही मकसद है पंजाब को सही मायनों में रंगला पंजाब बनाना। इसके लिए सीएम स.भगवंत सिंह मान लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का विकास कर रहे हैं। पंजाब को बेहतर बनाने के लिए सीएम मान कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य की मान सरकार न केवल राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि चुनावों के दौरान किये गए वादों को भी पूरा कर रही है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान ने जिले के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है, उसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं।

 

मुख्यमंत्री स.भगवंत मान द्वारा जिले के विकास के लिए 283 करोड़ के प्रोजेक्टों का किया गया उद्घाटन –

Chief minister s. bhagwant mann inaugurated projects worth rs 283 crore for the development of the district

Leave a Reply