You are currently viewing भारतीय संविधान हमे समानता का अधिकार देता है – मोहिंदर भगत  – Indian Constitution gives us the right to equality – Mohinder Bhagat
भारतीय संविधान हमे समानता का अधिकार देता है - मोहिंदर भगत - Indian Constitution gives us the right to equality - Mohinder Bhagat

भारतीय संविधान हमे समानता का अधिकार देता है – मोहिंदर भगत – Indian Constitution gives us the right to equality – Mohinder Bhagat

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

जतिन बब्बर – आम आदमी पार्टी द्वारा डाॅ भीम राव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस पर जालंधर शहर में किए जा रहे धरना प्रदर्शन ‘संविधान बचाओ तानाशाह हटाओ’ में भाग लेते आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मोहिंदर भगत ने कहा की भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान ने हमे समानता का अधिकार दिलाया है| उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में बड़े संघर्ष किए |बार बार रोके जाने पर कभी भी वो रुके नहीं बस अपने लोगों के लिए निरंतर प्रयास करते रहे| जिसके फल स्वरुप दबे, कुचले, पिछड़े वर्ग के लोग आज लोकतंत्र का हिस्सा है और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं| यह सब बाबा साहिब द्वारा रचित संविधान की बदोलत है | भगत ने कहा भारतीय संविधान हमे उच्च नीच को खत्म करके जाति वर्ग से ऊपर उठकर समानता का अधिकार देता है |

उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का सोभाग्य है कि युगपुरुष बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म हमारे देश में हुआ और उन्होंने संविधान मे अपने ज्ञान के मोती पिरोकर देश को समर्पित किया| हमे बाबा साहिब के संघर्ष का हर पहलू अपने बच्चो के साथ साँझा करके उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देनी चाहिए | इस अवसर पर बलकार सिंह स्थानीय निकाय मंत्री, हरचंद सिंह बर्स्ट प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह सेखवां प्रदेश महासचिव, चंदन ग्रेवाल चेयरमैन स्वच्छता आयोग पंजाब, राजविंदर कौर थियारा प्रदेश सचिव पंजाब, अमृत पाल सिंह जिला अध्यक्ष जालंधर शहरी, गुरिंदर सिंह शेरगिल जिला सचिव जालंधर, स्टीवन क्लेयर अध्यक्ष जालंधर, संजीव भगत जिला मीडिया जालंधर इंचार्ज,वरुण सज्जन उपाध्यक्ष जालंधर, ट्रेड विंग, गुरनाम सिंह उपाध्यक्ष एससी विंग, जालंधर उपस्थित थे।

 

भारतीय संविधान हमे समानता का अधिकार देता है – मोहिंदर भगत –

Indian Constitution gives us the right to equality – Mohinder Bhagat

About The Author

Leave a Reply