You are currently viewing 65 वर्षीय कैंसर मरीज ने नाबालिग लड़की के साथ किया यौन उत्पीड़न – 65 year old cancer patient sexually assaulted a minor girl
65 वर्षीय कैंसर मरीज ने नाबालिग लड़की के साथ किया यौन उत्पीड़न - 65 year old cancer patient sexually assaulted a minor girl

65 वर्षीय कैंसर मरीज ने नाबालिग लड़की के साथ किया यौन उत्पीड़न – 65 year old cancer patient sexually assaulted a minor girl

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 65 वर्षीय कैंसर मरीज ने अपने घर में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किया। यह लड़की आरोपी की लिव-इन पार्टनर द्वारा गोद ली गई थी। आरोपी की बीमारियों की देखभाल दोनों मिलकर कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी अपनी पार्टनर और पीड़िता के साथ पश्चिमी उपनगर खार के एक फ्लैट में रहता है और कैंसर का इलाज चल रहा है।

पीड़िता को तीन महीने पहले ही गोद लिया गया था। बीते शनिवार को आरोपी ने मौका देखकर नाबालिग लड़की को अपने हवस का शिकार बना डाला।

खार पुलिस ने पीड़िता की देखभाल करने वाली महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को अकेला पाकर यौन उत्पीड़न किया।

 

65 वर्षीय कैंसर मरीज ने नाबालिग लड़की के साथ किया यौन उत्पीड़न –

65 year old cancer patient sexually assaulted a minor girl

Leave a Reply