You are currently viewing जानिए जन्माष्टमी पर किन चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। Know which things are considered very auspicious to donate on janmashtami
जानिए जन्माष्टमी पर किन चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। Know which things are considered very auspicious to donate on janmashtami

जानिए जन्माष्टमी पर किन चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। Know which things are considered very auspicious to donate on janmashtami

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में भगवान कृष्ण ने द्वापर युग में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन जन्म लिया था। तब से हर साल धूम धाम और भक्ति भाव से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता रहा है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को पड़ रहा है। इसके लिए मंदिर सज गए हैं और झांकियां तैयार हैं। लोग अपने कान्हा के जन्म के समय का इंतजार करने की तैयारियों में लगे हैं। जन्माष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी, गोकुलाष्टमी, और श्री जयंती के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से भक्तों को भगवान कृष्ण और राधा रानी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। ऐसे में कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो घर-परिवार पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है। यहां देखें कौनसी हैं ये शुभ चीजें।

* जन्माष्टमी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए: 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अन्न दान का बहुत ही महत्व है। कहा जाता है कि गोवर्धन पर्वत को उठाने के बाद जब भगवान कृष्ण थक गए थे तो पूरे गोकुल वासियों ने अन्नकूट बनाकर उनको भोग लगाया था। इसलिए इस दिन अन्न दान करना चाहिए।

इस दिन वस्त्र दान भी करना चाहिए। आप गरीबों को कपड़े दान कर सकते हैं। माखन और मिश्री भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय हैं। इसलिए कहा जाता है कि जन्माष्टमी के दिन मक्खन का दान करना चाहिए।

* मुरली और मोर पंख का दान देगा अक्षय फल:

जन्माष्टमी के दिन मोर पंख का दान भी काफी खुशहाली लाता है। इस दिन मोर पंख खरीद कर इसका दान करना चाहिए क्योंकि भगवान कृष्ण को मोरपंख बहुत ही प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन गाय का दान भी शुभ माना जाता है। आप इस दिन कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान भी कर सकते हैं क्योंकि यह भगवान कृष्ण को प्रिय है।

जन्माष्टमी के दिन मुरली का दान भी काफी शुभ और लाभदायक माना जाता है। आप इस दिन लकड़ी की मुरली का दान कर सकते हैं। ऊपर लिखी दान की सभी चीजें शास्त्रों में भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय कही गई हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए जन्माष्टमी पर किन चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

Know which things are considered very auspicious to donate on janmashtami

About The Author

Leave a Reply