You are currently viewing नासिर सलमानी ने हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगाने पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू का मुंह मीठा कराया – Nasir salmani gave sweets to former MP sushil rinku on BJP’s hat-trick in haryana
नासिर सलमानी ने हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगाने पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू का मुंह मीठा कराया - Nasir salmani gave sweets to former MP sushil rinku on BJP's hat-trick in haryana

नासिर सलमानी ने हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगाने पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू का मुंह मीठा कराया – Nasir salmani gave sweets to former MP sushil rinku on BJP’s hat-trick in haryana

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

जालंधर, 11 अक्टूबर, जतिन बब्बर: अल्पसंख्यक आयोग पंजाब के पूर्व सदस्य नासिर सलमानी ने भाजपा द्वारा हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाने पर पार्टी हाईकमान हरियाणा की भाजपा सरकार तथा हरियाणा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत हरियाणा वासियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मोहर लगाने का परिणाम है। नसीर सलमानी ने आगे कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने किसानों के नाम पर हरियाणा में फूट डालने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा की जनता ने समझदारी से काम लेते हुए अपना वोट भाजपा द्वारा किए गए विकास के पक्ष में दिया।

उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने राज्य के विकास को प्राथमिकता दी और किसी भी राजनीतिक दल के लोक लुभावना एवं लालच के प्रभाव में नहीं आए। सलमानी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने पर सभी हरियाणा वासियों का धन्यवाद किया। सलमानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितेषी नीतियों का समर्थन करते हुए कहा कि यह जीत जनता की समझदारी और विकास की चाह का प्रतीक है। इस बड़ी जीत के अवसर पर नासिर सलमानी ने अपने साथियों क्यूम सलमानी तथा वासिम सलमानी के साथ पूर्व सांसद सुशील रिंकू का मुंह मीठा करवाया।

 

Nasir salmani gave sweets to former MP sushil rinku on BJP’s hat-trick in haryana

Leave a Reply