You are currently viewing राज्य चुनावों के बाद अब नगर निगम चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) को मात देने के लिए तैयार रहें: शिंदे – After state elections, now be prepared to defeat shiv sena (UBT) in municipal elections: Shinde
राज्य चुनावों के बाद अब नगर निगम चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) को मात देने के लिए तैयार रहें: शिंदे - After state elections, now be prepared to defeat shiv sena (UBT) in municipal elections: Shinde

राज्य चुनावों के बाद अब नगर निगम चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) को मात देने के लिए तैयार रहें: शिंदे – After state elections, now be prepared to defeat shiv sena (UBT) in municipal elections: Shinde

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) को हराने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने दावा किया कि जैसे पिछले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने शिवसेना (यूबीटी) को करारी शिकस्त दी थी, वैसे ही अब निकाय चुनावों में भी जीत सुनिश्चित करनी होगी।

शिंदे ने भाजपा नीत महायुति सरकार में कथित शीत युद्ध की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन पूरी तरह से मुंबई और महाराष्ट्र के विकास पर केंद्रित है।

उपमुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियों और योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक निकाय वार्ड में शिवसेना का संगठन मजबूत होना चाहिए।

शिंदे ने कहा, हमने विधानसभा चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) को करारा झटका दिया और अब हमें निकाय चुनावों में भी ऐसा ही करना है। शिवसेना को आगे बढ़ना है।

गौरतलब है कि अब तक बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) सहित अन्य निकाय चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है।

इस कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) के कई पदाधिकारी शिंदे की पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान शिंदे ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जब चुनाव करीब आते हैं, तो कुछ दल मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश का मुद्दा उठाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी मुंबई को राज्य से अलग नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लंबित विकास कार्यों और क्लस्टर डेवलपमेंट पर तेजी से काम कर रही है।

शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि, मुख्यमंत्री पद के लालच में शिवसेना (जून 2022 में) टूट गई। आप अपने सहयोगियों को नौकर समझने लगे, कोई भी पार्टी इस तरह आगे नहीं बढ़ सकती। हम उन लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं जो विकास विरोधी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का सपना पूरा कर शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की इच्छा पूरी की है।

 

राज्य चुनावों के बाद अब नगर निगम चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) को मात देने के लिए तैयार रहें: शिंदे –

After state elections, now be prepared to defeat shiv sena (UBT) in municipal elections: Shinde

Leave a Reply