You are currently viewing आज का राशिफल 25 अप्रैल 2025: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए शुभ संकेत, कलानिधि योग से मिलेगा लाभ – Today horoscope 25 april 2025: Auspicious signs for taurus, gemini and aquarius, kalanidhi yoga will benefit
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2025: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए शुभ संकेत, कलानिधि योग से मिलेगा लाभ - Today horoscope 25 april 2025: Auspicious signs for taurus, gemini and aquarius, kalanidhi yoga will benefit

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2025: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए शुभ संकेत, कलानिधि योग से मिलेगा लाभ – Today horoscope 25 april 2025: Auspicious signs for taurus, gemini and aquarius, kalanidhi yoga will benefit

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

आज 25 अप्रैल को ग्रहों की स्थिति खास है। पंचांग के अनुसार चंद्रमा दिनभर मीन राशि में रहेंगे और उनके साथ शुक्र और बुध भी मीन राशि में रहेंगे, जिससे कलानिधि योग सहित कई शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज किन-किन राशियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा और क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल।

मेष राशि –

खर्चों में बढ़ोतरी होगी, मानसिक तनाव रह सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाकर चलना जरूरी है। कारोबार में लाभ की संभावना है और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि –

अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। कमाई में वृद्धि और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और नौकरी में अधिकारी वर्ग से तारीफ मिल सकती है। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि –

करियर और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। कार्यस्थल पर सावधानी बरतनी होगी।

कर्क राशि –

उतावलेपन से निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि –

कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा। उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति संभव है। सतर्क रहें, कोई धोखा दे सकता है।

कन्या राशि –

शिक्षा में सजगता जरूरी है। कार्यक्षमता और व्यवहार कुशलता से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि –

आर्थिक लाभ और अच्छी खबर मिलने के योग हैं। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि –

प्रसन्नतादायक समाचार मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति से लाभ होगा। पैसों के मामले में सतर्क रहें। माता की सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि –

मानसिक उलझन रह सकती है। वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव है। व्यापार में सतर्कता रखें। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।

मकर राशि –

काम अटक सकता है, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। शिक्षा में ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि –

आर्थिक लाभ मिलेगा। नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक विवाद सुलझेगा।

मीन राशि –

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ मिलेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2025: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए शुभ संकेत, कलानिधि योग से मिलेगा लाभ –

Today horoscope 25 april 2025: Auspicious signs for taurus, gemini and aquarius, kalanidhi yoga will benefit

Leave a Reply