21 मई 2025 का दिन वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आज चंद्रमा का गोचर दिनभर कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र में रहेगा और राहु के साथ युति ग्रहण योग बना रही है। हालांकि शुक्र और बुध के शुभ प्रभाव से सुनफा और वसुमति योग का निर्माण भी हो रहा है, जो दिन को और खास बनाता है। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि –
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन जोखिम से बचना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र तरक्की करेंगे। आर्थिक मामलों में खर्च अधिक होगा। परिवार और दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ राशि –
बड़े सपनों की पूर्ति का दिन है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे तरक्की होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आज धन के कुछ हिस्से का दान-पुण्य में उपयोग कर सकते हैं।
मिथुन राशि –
बिजनेस में प्रगति होगी और यात्रा से लाभ संभव है। पूर्व निवेश से मुनाफा होगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। कागजी कार्यवाही के बिना किसी भी डील से बचें।
कर्क राशि –
करियर में नए मौके मिल सकते हैं। छात्रों के लिए यह दिन शोध या प्रतियोगिताओं के लिए अनुकूल है। सहकर्मियों और अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा।
सिंह राशि –
कामकाज में सुधार होगा लेकिन इलेक्ट्रॉनिक चीजों से सावधानी बरतें। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे।
कन्या राशि –
काम में फोकस रखें और दूसरों की बातों में न आएं। करियर और शिक्षा में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा।
तुला राशि –
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। संतान और परिवार से जुड़ी सकारात्मक खबरें मिल सकती हैं।
वृश्चिक राशि –
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष और लव लाइफ से जुड़ी अच्छी खबरें मिल सकती हैं। विदेश व्यापार में सतर्कता जरूरी है।
धनु राशि –
सभी कार्यों में सफलता के संकेत हैं। संतान को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपको नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
मकर राशि –
नई योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट केस में लाभ की संभावना है।
कुंभ राशि –
बैंक या संस्था से ऋण लेने की योजना सफल हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि –
शुक्र के प्रभाव से आज भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार में प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा।
आज का राशिफल 21 मई 2025: वसुमति योग से वृषभ, मिथुन और वृश्चिक को मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल –
Today horoscope 21 may 2025: Taurus, gemini and scorpio will benefit from vasumati yoga, know the horoscope of all zodiac signs