You are currently viewing विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर बीसीसीआई ने किया बड़ा खुलासा, शुभमन गिल बने नए टेस्ट कप्तान – BCCI made a big disclosure on virat kohli test retirement, Shubman gill becomes the new test captain
विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर बीसीसीआई ने किया बड़ा खुलासा, शुभमन गिल बने नए टेस्ट कप्तान - BCCI made a big disclosure on virat kohli test retirement, Shubman gill becomes the new test captain

विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर बीसीसीआई ने किया बड़ा खुलासा, शुभमन गिल बने नए टेस्ट कप्तान – BCCI made a big disclosure on virat kohli test retirement, Shubman gill becomes the new test captain

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के फैसले पर शनिवार को औपचारिक रूप से प्रतिक्रिया दी। बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने बताया कि कोहली ने अप्रैल की शुरुआत में ही टेस्ट से संन्यास का मन बना लिया था और बोर्ड को इस फैसले की जानकारी दे दी थी।

यह बयान इंग्लैंड दौरे 2025 के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा के दौरान सामने आया। इस टीम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनमें कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति सबसे प्रमुख है। शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि ऋषभ पंत को उप-कप्तानी सौंपी गई है।

अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, विराट ने अप्रैल की शुरुआत में संपर्क किया और कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर चुके थे, जिससे टीम के नेतृत्व में बड़ा बदलाव तय था। चयनकर्ताओं ने भरोसा दिखाया युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर, जिन्हें अब टीम इंडिया की अगुवाई का जिम्मा सौंपा गया है।

टीम में पहली बार बी साई सुदर्शन को मौका मिला है, जबकि करुण नायर की सात साल बाद वापसी हुई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिट न होने के कारण टीम से बाहर रखा गया है। अगरकर ने कहा, शमी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। हम उम्मीद कर रहे थे कि वह उपलब्ध होंगे, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड दौरा 2025  – शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

 

विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर बीसीसीआई ने किया बड़ा खुलासा, शुभमन गिल बने नए टेस्ट कप्तान –

BCCI made a big disclosure on virat kohli test retirement, Shubman gill becomes the new test captain

About The Author

Leave a Reply