You are currently viewing राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ वाले बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा बोली – Politics heats up over rahul gandhi ‘surrender’ statement, BJP says
राहुल गांधी के 'सरेंडर' वाले बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा बोली - Politics heats up over rahul gandhi 'surrender' statement, BJP says

राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ वाले बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा बोली – Politics heats up over rahul gandhi ‘surrender’ statement, BJP says

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा, राहुल गांधी जी, ये जान लीजिए कि आज़ाद भारत के इतिहास में सरेंडर का प्रतीक आपकी पार्टी और खानदान ही रहा है। भारत कभी किसी के सामने सरेंडर नहीं करता, हम वह सभ्यता हैं जो हजारों वर्षों के आक्रमणों के बावजूद भी जीवंत है।

उन्होंने आगे कहा, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत मां के शेर हैं, अर्थात मृगेंद्र हैं। जिस तरह राहुल गांधी ने हमारी सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की तुलना सरेंडर से की है, वह मानसिकता की गंभीर बीमारी और खतरनाक सोच को दर्शाता है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपने भोपाल दौरे में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल पर पीएम मोदी ने सरेंडर कर दिया। इतिहास गवाह है, बीजेपी हमेशा झुकती है। इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी साझा किया था जिसमें ट्रंप और मोदी को एक साथ दिखाया गया था।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखे प्रहार शुरू कर दिए हैं। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस का देश की सेना और नेतृत्व को बदनाम करने का एजेंडा जनता अब समझ चुकी है।

 

राहुल गांधी के ‘सरेंडर’ वाले बयान पर राजनीति गरमाई, भाजपा बोली –

Politics heats up over rahul gandhi ‘surrender’ statement, BJP says

About The Author

Leave a Reply