You are currently viewing कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया वार्ड 44/45/48 की संयुक्त सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया वार्ड 44/45/48 की संयुक्त सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया वार्ड 44/45/48 की संयुक्त सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
45 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – भगत

जालंधर (संदीप शर्मा ) : कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने रविवार को जालंधर में वार्ड नं 44, 45 और 48 की संयुक्त सड़क निर्माण परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क बस्ती शेख अड्डे स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से लेकर अशोक नगर तक बनाई जाएगी, जिसकी लागत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है। इस मौके पर जालंधर के मेयर श्री विनीत धीर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्री भगत ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, “सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार की यह प्राथमिकता है कि हर विकास कार्य टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण हो।”

उन्होंने यह भी बताया कि जिन योजनाओं का काम पूरा हो चुका है, उनका उद्घाटन किया जा रहा है, जबकि बाकी योजनाओं की शुरुआत के लिए शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोशनी और नशा विरोधी अभियानों को लेकर राज्य सरकार के कार्यों की भी सराहना की।

इस अवसर पर पार्षद पति सुदेश भगत, पार्षद हरजिंदर लाडा, पार्षद पति सौरभ सेठ समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। इलाकावासियों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए सरकार का आभार जताया।

About The Author

Leave a Reply