You are currently viewing कांवड़ यात्रा पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पंजीकृत समितियों को मिलेगा फंड और मुफ्त बिजली – Delhi government big decision on kanwar yatra, registered committees will get funds and free electricity
कांवड़ यात्रा पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पंजीकृत समितियों को मिलेगा फंड और मुफ्त बिजली - Delhi government big decision on kanwar yatra, registered committees will get funds and free electricity

कांवड़ यात्रा पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पंजीकृत समितियों को मिलेगा फंड और मुफ्त बिजली – Delhi government big decision on kanwar yatra, registered committees will get funds and free electricity

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए नई नीति लागू की है, जिसके तहत मुख्यमंत्री धार्मिक उत्सव योजना बनाई गई है। इस योजना की कमिटी में मंत्री कपिल मिश्रा समेत चार विधायक शामिल होंगे, जो सभी आवेदनों की समीक्षा कर मंजूरी प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब सभी कांवड़ समितियों को 1200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिल्ली पुलिस के साथ बैठक हो चुकी है और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की तैनाती भी की जाएगी।

कांवड़ टैंट लगाने की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित SDM और तहसीलदार को जवाबदेह ठहराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछली बार 170 कांवड़ समितियों को सरकार से सहायता दी गई थी। रेखा गुप्ता ने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कांवड़ सेवा को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था, जहां कुछ लोग टेंडर लेकर उन्हें सबलेट कर देते थे और जनता तक लाभ नहीं पहुंचता था।

नई व्यवस्था के तहत अब सभी समितियों को DBT के माध्यम से सहायता राशि दी जाएगी और कोई भी टेंडर नहीं होगा। जो संस्थाएं रजिस्टर्ड हैं वे डीएम ऑफिस में आवेदन कर सकती हैं और सिंगल विंडो सिस्टम के तहत उन्हें सारी NOC एक ही जगह से 72 घंटे में मिल जाएगी। समिति को 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी, जिसमें से 50% राशि पहले और शेष 50% बाद में दी जाएगी, और यह भुगतान तीन महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।

जो समितियां अभी तक पंजीकृत नहीं हैं वे भी रजिस्ट्रेशन कराकर 30 जुलाई तक बिलिंग दस्तावेज जमा कर सकती हैं। यह पूरा कार्य मुख्यमंत्री धार्मिक उत्सव समिति के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी कपिल मिश्रा के नेतृत्व में गठित समिति को सौंपी गई है।

 

कांवड़ यात्रा पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, पंजीकृत समितियों को मिलेगा फंड और मुफ्त बिजली –

Delhi government big decision on kanwar yatra, registered committees will get funds and free electricity

Leave a Reply