You are currently viewing गुजरात उपचुनाव में जीत के बाद AAP को बड़ा झटका, MLA उमेश मकवाना ने सभी पदों से दिया इस्तीफा – After victory in by-election in gujarat, AAP gets a big blow, MLA umesh makwana resigned from all posts
गुजरात उपचुनाव में जीत के बाद AAP को बड़ा झटका, MLA उमेश मकवाना ने सभी पदों से दिया इस्तीफा - After victory in by-election in gujarat, AAP gets a big blow, MLA umesh makwana resigned from all posts

गुजरात उपचुनाव में जीत के बाद AAP को बड़ा झटका, MLA उमेश मकवाना ने सभी पदों से दिया इस्तीफा – After victory in by-election in gujarat, AAP gets a big blow, MLA umesh makwana resigned from all posts

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बोटाद से विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की चिट्ठी में लिखा है कि वर्तमान में उनकी सामाजिक सेवाएं कम हो रही हैं, इस कारण वे AAP के सभी पदों से मुक्त होना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह पार्टी के लिए एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे।

उमेश मकवाना ने पत्र में लिखा, मैं आम आदमी पार्टी में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के रूप में ढाई साल से सेवा कर रहा हूं और साथ ही गुजरात विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) की जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

वर्तमान में मेरी सामाजिक सेवाएं सीमित हो गई हैं, ऐसे में मैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया मुझे मेरी जिम्मेदारियों से मुक्त करें।

गौरतलब है कि हाल ही में गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें गुजरात की विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की थी, जो पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

गुजरात उपचुनाव में जीत के बाद AAP को बड़ा झटका, MLA उमेश मकवाना ने सभी पदों से दिया इस्तीफा –

After victory in by-election in gujarat, AAP gets a big blow, MLA umesh makwana resigned from all posts

Leave a Reply