जालंधर, राजकुमार – जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा को लेकर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राजन अरोड़ा को अंतरिम राहत प्रदान की है। कोर्ट के आदेशानुसार, राजन अरोड़ा को 24 सितंबर 2025 तक गिरफ्तारी से छूट दी गई है।
हाईकोर्ट ने साफ निर्देश दिए हैं कि इस अवधि के दौरान राजन अरोड़ा पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेगा। साथ ही, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस अब 24 सितंबर तक राजन अरोड़ा को गिरफ्तार नहीं कर सकती।
जालंधर विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा को कोर्ट से मिली जमानत –
Jalandhar MLA raman arora son rajan arora gets bail from court