You are currently viewing IND vs ENG 4th Test: आकाशदीप की फिटनेस पर संशय, अंशुल कांबोज के डेब्यू की संभावना बढ़ी, पंत और सिराज पूरे फॉर्म में दिखे – IND vs ENG 4th Test: Doubt over akashdeep fitness, Anshul kamboj chances of debut increased, Pant and Siraj looked in full form
IND vs ENG 4th Test: आकाशदीप की फिटनेस पर संशय, अंशुल कांबोज के डेब्यू की संभावना बढ़ी, पंत और सिराज पूरे फॉर्म में दिखे - IND vs ENG 4th Test: Doubt over akashdeep fitness, Anshul kamboj chances of debut increased, Pant and Siraj looked in full form

IND vs ENG 4th Test: आकाशदीप की फिटनेस पर संशय, अंशुल कांबोज के डेब्यू की संभावना बढ़ी, पंत और सिराज पूरे फॉर्म में दिखे – IND vs ENG 4th Test: Doubt over akashdeep fitness, Anshul kamboj chances of debut increased, Pant and Siraj looked in full form

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के पहले आउटडोर ट्रेनिंग सत्र में कई अहम घटनाक्रम सामने आए। बर्मिंघम टेस्ट में 10 विकेट लेकर चर्चा में आए तेज गेंदबाज़ आकाश दीप की फिटनेस को लेकर संशय गहराता जा रहा है।

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद से कमर की चोट से जूझ रहे आकाश दीप ने कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में गेंदबाज़ी फिटनेस टेस्ट तो दिया, लेकिन उसके बाद उन्हें टीम फिजियो ने नेट्स में गेंदबाजी की अनुमति नहीं दी। इसके बाद वह अर्शदीप सिंह के साथ केवल दर्शक बने रहे। अर्शदीप पहले ही हाथ की चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। अगर आकाश दीप फिट नहीं हो पाते, तो तीसरे तेज गेंदबाज के लिए मुकाबला प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज के बीच होगा।

अर्शदीप के कवर के तौर पर टीम में शामिल हुए हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को सोमवार को मुख्य टीम में शामिल कर लिया गया, जिससे उनके अचानक डेब्यू की संभावना बढ़ गई है।

कंबोज ने सिराज, बुमराह, प्रसिद्ध और शार्दुल ठाकुर के साथ नेट्स पर एक घंटे से अधिक तक गेंदबाज़ी की उन्हें ठाकुर के साथ बैटिंग गियर में भी देखा गया, जिससे संकेत मिलता है कि उन्हें ऑलराउंडर नितीश रेड्डी की जगह शामिल किया जा सकता है।

दूसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग के दौरान उंगली में चोट झेलने वाले ऋषभ पंत अब पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं।पंत ने विकेटकीपिंग अभ्यास किया लगभग एक घंटे तक बिना दर्द के बल्लेबाजी की उन्हें कप्तान शुभमन गिल के साथ हँसी-मज़ाक करते भी देखा गया।

मोहम्मद सिराज ने नेट्स पर शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत के खिलाफ तेज़ गति से गेंदबाज़ी की जसप्रीत बुमराह ने नेट पिच की फिसलन के चलते बाहर जाकर अभ्यास किया।

 

IND vs ENG 4th Test: आकाशदीप की फिटनेस पर संशय, अंशुल कांबोज के डेब्यू की संभावना बढ़ी, पंत और सिराज पूरे फॉर्म में दिखे –

IND vs ENG 4th Test: Doubt over akashdeep fitness, Anshul kamboj chances of debut increased, Pant and Siraj looked in full form

Leave a Reply