You are currently viewing पीएम के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी, अफसरों संग करेंगे बैठक – CM yogi will review the preparations before PM visit, will hold a meeting with officers
पीएम के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी, अफसरों संग करेंगे बैठक - CM yogi will review the preparations before PM visit, will hold a meeting with officers

पीएम के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी, अफसरों संग करेंगे बैठक – CM yogi will review the preparations before PM visit, will hold a meeting with officers

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अगस्त को प्रस्तावित वाराणसी दौरे से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को काशी पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी विकास परियोजनाओं की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

बैठक में पीएम मोदी द्वारा शिलान्यास और लोकार्पण की जाने वाली योजनाओं की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी एयरपोर्ट से सीधे प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। यहां एक-एक बिंदु पर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। जनसभा में लगभग 80 हजार लोगों के आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पार्किंग, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

पीएम मोदी की जनसभा के लिए जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया जा रहा है। हालांकि, बारिश के कारण स्थल पर कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे मजदूरों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। प्रशासन ने कीचड़ वाले हिस्सों में बालू का छिड़काव शुरू किया है। साथ ही हेलिपैड का निर्माण भी जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पूरे वाराणसी में स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी है। लहुराबीर आजाद पार्क से इस अभियान का शुभारंभ किया गया।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हर बार पीएम मोदी के दौरे से पहले काशी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाता है।

इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अशोक यादव और राजेश सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता जनसभा में भाग लेंगे, जिसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

 

पीएम के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी, अफसरों संग करेंगे बैठक –

CM yogi will review the preparations before PM visit, will hold a meeting with officers

Leave a Reply