You are currently viewing युजवेंद्र चहल ने धनश्री के साथ गुजारा भत्ता समझौते पर खोला राज, शुगर डैडी टी-शर्ट को बताया संदेश – Yuzvendra chahal opens up about alimony agreement with dhanashree, tells the message to sugar daddy t-shirt
युजवेंद्र चहल ने धनश्री के साथ गुजारा भत्ता समझौते पर खोला राज, शुगर डैडी टी-शर्ट को बताया संदेश - Yuzvendra chahal opens up about alimony agreement with dhanashree, tells the message to sugar daddy t-shirt

युजवेंद्र चहल ने धनश्री के साथ गुजारा भत्ता समझौते पर खोला राज, शुगर डैडी टी-शर्ट को बताया संदेश – Yuzvendra chahal opens up about alimony agreement with dhanashree, tells the message to sugar daddy t-shirt

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने क्रिकेट प्रदर्शन से अधिक निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया और न्यूज हेडलाइन्स में काफी हलचल मचा दी है। इसी बीच, चहल की एक खास काली टी-शर्ट ने सबका ध्यान खींचा, जिस पर लिखा था – Be Your Own Sugar Daddy। अब खुद चहल ने खुलासा किया है कि यह टी-शर्ट वाकई धनश्री वर्मा के लिए एक संदेश था।

युजवेंद्र चहल ने पॉडकास्टर मैं कहा, मुझे कोई ड्रामा नहीं करना था। मैं बस एक मैसेज देना चाहता था और मैंने वो दे दिया जो टी-शर्ट के ज़रिए देना था।

उन्होंने बताया कि यह योजना पहले नहीं थी, लेकिन बाद में सामने से कुछ होने के कारण उन्होंने ये कदम उठाया। चहल ने आगे कहा, मेरा पहले मन नहीं था, लेकिन सामने से कुछ चीज़ हुईं तो फिर मैंने कहा अब संभाल लो। मैंने न किसी को गाली दी, बस मैसेज देना था।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई थी कि धनश्री ने 60 करोड़ रुपये के गुजारा भत्ते की मांग की है, लेकिन धनश्री के परिवार ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चहल ने तो गुजारा भत्ते की राशि का ज़िक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि उन्होंने एक अच्छा सौदा किया है।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की पहली मुलाकात कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थी, जब चहल ने उन्हें डांस सिखाने के लिए संपर्क किया था। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली। इस साल की शुरुआत में उनके तलाक की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

 

युजवेंद्र चहल ने धनश्री के साथ गुजारा भत्ता समझौते पर खोला राज, शुगर डैडी टी-शर्ट को बताया संदेश –

Yuzvendra chahal opens up about alimony agreement with dhanashree, tells the message to sugar daddy t-shirt

Leave a Reply