You are currently viewing WCL 2025 Final: एबी डिविलियर्स के शतक ने दक्षिण अफ्रीका को बनाया विश्व चैंपियन, सुरेश रैना ने पाकिस्तान पर कसा तंज – WCL 2025 Final: AB de villiers century made south africa world champions, Suresh raina took a dig at pakistan
WCL 2025 Final: एबी डिविलियर्स के शतक ने दक्षिण अफ्रीका को बनाया विश्व चैंपियन, सुरेश रैना ने पाकिस्तान पर कसा तंज - WCL 2025 Final: AB de villiers century made south africa world champions, Suresh raina took a dig at pakistan

WCL 2025 Final: एबी डिविलियर्स के शतक ने दक्षिण अफ्रीका को बनाया विश्व चैंपियन, सुरेश रैना ने पाकिस्तान पर कसा तंज – WCL 2025 Final: AB de villiers century made south africa world champions, Suresh raina took a dig at pakistan

  • Post author:
  • Post comments:0 Comments

संदीप – शनिवार को खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान चैंपियंस को करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 195/5 रन बनाए, जिसमें सलामी बल्लेबाज़ शरजील खान ने 44 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली।

हालांकि, जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान एबी डिविलियर्स की नाबाद 120 रन (60 गेंद) की विस्फोटक पारी की बदौलत लक्ष्य को 19 गेंद शेष रहते 9 विकेट से हासिल कर लिया।

फाइनल मुकाबले के बाद, भारतीय चैंपियंस टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना ने X (पूर्व ट्विटर) पर एबी डिविलियर्स की तारीफ करते हुए पाकिस्तान को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा फाइनल में @ABdeVilliers17 ने क्या शानदार पारी खेली, बिल्कुल धमाल मचा दिया। अगर हम खेलते, तो उन्हें भी धूल चटा देते, लेकिन हमने अपने देश को हर चीज़ से ऊपर रखा। @EaseMyTrip और @nishantpitti का पूरा सम्मान, जिन्होंने दृढ़ता से खड़े रहकर उनसे जुड़े किसी भी मैच का समर्थन नहीं किया। यही असली चरित्र है।

बता दें कि भारतीय चैंपियंस टीम, जिसकी कप्तानी युवराज सिंह कर रहे थे, ने पहलगाम आतंकी हमले (अप्रैल 2025) के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ लीग और सेमीफाइनल मैच खेलने से इनकार कर दिया था। भारत के मैच छोड़ने के फैसले के चलते पाकिस्तान को फाइनल में वॉकओवर मिला, जहां उसे दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा।

फाइनल मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने WCL के आयोजन और निर्णय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। PCB ने घोषणा की है कि वह भविष्य में World Championship of Legends में हिस्सा नहीं लेगा।

PCB की 79वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बैठक, जिसकी अध्यक्षता मोहसिन नकवी ने वर्चुअल रूप से की, में यह निर्णय लिया गया। बोर्ड ने कहा भारतीय टीम द्वारा जानबूझकर मैच छोड़ने के बाद भी उन्हें अंक देना WCL का पाखंड और पक्षपात भरा फैसला है।

PCB ने WCL की प्रेस विज्ञप्तियों को एकतरफा और राजनीतिक करार देते हुए भविष्य में किसी भी तरह की भागीदारी से इंकार कर दिया।

 

WCL 2025 Final: एबी डिविलियर्स के शतक ने दक्षिण अफ्रीका को बनाया विश्व चैंपियन, सुरेश रैना ने पाकिस्तान पर कसा तंज –

WCL 2025 Final: AB de villiers century made south africa world champions, Suresh raina took a dig at pakistan

About The Author

Leave a Reply